रायगढ़ SP

रायगढ। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना ने जिले में कानून व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से आज आदेश जारी कर चक्रधरनगर थाना प्रभारी शनीप रात्रे को कोतवाली की कमान सौंपी, तो टीआई प्रवीण मिंज को चक्रधरनगर थाना, टीआई सुंदर लाल बांधे के कापू प्रभारी के आदेश को निरस्त कर उन्हें पुलिस लाइन भेजा, वहीं उपनिरीक्षक बीएस पैकरा को लैलूंगा से कापू प्रभारी बनाया गया है। सहायक उपनिरीक्षक अमृत मिंज को धरमजयगढ़ से रेरुमाखुर्द चौकी का प्रभारी बनाया गया, तो सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र पटेल को कार्यालय पुलिस अधीक्षक से यातायात थाना, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा को पुलिस लाइन से कोतवाली, देवदास मंहत को लाइन से भूपदेवपुर, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी को थाना कोतरा रोड से पूंजीपथरा, आरक्षक अभयनारायन यादव को कोतवाली से थाना चक्रधरनगर भेजा गया है।

देखें आदेश :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Mission 2023: दिल्ली बैठक के बाद रायपुर लौटे ओम माथुर और केंद्रीय मंत्री मंडाविया, दोपहर में अमित शाह के साथ नड्डा भी पहुंचेंगे, 69 सीट के उम्मीदवारों की सूची को दिया जा सकता अंतिम रूप
Tagged: