हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर अंजान शख्स ने इस शहर को दी बम से उड़ाने की धमकी

टीआरपी डेस्क। मुंबई की तीन जगहों को बम से उड़ाने से धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसा बीती रात यह धमकी भरा फोन आया था। जिसमें अंधेरी के इनफिनिटी मॉल, जुहू का पीवीआर और सांताक्रुज स्थित सहारा के पांच सितारा होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

अब मुंबई पुलिस कॉलर की पहचान कर रही है ताकि आगे की करवाई की जा सके। सूत्रों ने बताया कि मुंबई में 3 जगह बम धमाके होने वाले हैं। ये फोन कॉल हेल्पलाइन नंबर 112 पर किया गया था। कॉल करने वाले शख्स के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

जिसके बाद जुहू, अंबोली और बांगुर नगर पुलिस स्टेशन की टीम और CISF और BDDS की टीम ने जांच शुरू कर दी है। इससे पहले बीते माह भी मुंबई में बम धमाकों की धमकी भरे कॉल ने प्रशासन को हैरान कर दिया था। पुलिस ने बताया था कि सांताक्रूज इलाके के कई लोगों को फोन कर धमाकों के बारे में कहा गया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज भी दर्ज किया था।

See also  कोरोना वायरसः जापानी शिप पर 4 और भारतीय संक्रमित; मुंबई एयरपोर्ट पर मलेशिया, इंडोनेशिया समेत 4 देशों से आने वालों की भी स्क्रीनिंग

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर