नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को 2 दिन बाद सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दरअसल हल्के बुखार के कारण पिछले दो दिनों से सोनिया गांधी सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती थीं।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, 18 से 22 सितंबर तक संसद के विशेष सत्र की रणनीति पर चर्चा के लिए सोनिया गांधी मंगलवार को अपने आवास पर कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) रणनीति समूह की बैठक बुलाएंगी। बता दें कि, विशेष सत्र बुलाने के अलावा, केंद्र सरकार ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ रणनीति पर चर्चा करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय पैनल का गठन किया है।

See also  TRP Breaking- झीरम घाटी कांड में सुपारी किलिंग की शंका, हाईकोर्ट में स्वतंत्र गवाह ने कहा आबकारी मंत्री कवासी लखमा की भूमिका की हो जांच