पार्टी अध्यक्ष खड़गे को पीसीसी चीफ ने दिया छत्तीसगढ़ आने का न्योता
पार्टी अध्यक्ष खड़गे को पीसीसी चीफ ने दिया छत्तीसगढ़ आने का न्योता

विशेष संवादाता, रायपुर

छत्तीसगढ़ से लगभग 87% मत कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में पड़े हैं। दिल्ली में नए अध्यक्ष चुनाव की काउंटिंग और जीत के एलान के गवाह बनने रायपुर से दिल्ली पहुंचे पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने खड़गे से मिले। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने श्री खड़गे को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दिए।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री मरकाम ने कांग्रेस हाईकमान मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके दिल्ली स्थित निवास पर 5 मिनट चाय पर चर्चा भी किये। इस दौरान पीसीसी चीफ ने उन्हें छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया। न्योता स्वीकार करते हुवे उन्होंने कहा जल्द सभी प्रदेशों का बनाएंगे दौरा कार्यक्रम। प्रभारी महामंत्री श्री चावला के मुताबिक अध्यक्ष चुनाव में प्रदेश से सर्वाधिक मत श्री खड़गे को मिले हैं।

See also  Paddy Lifting Case With Fake Bank Guarantee -ब्लैक लिस्टेड 3 मिलर्स पर 420 का मामला दर्ज