टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के सुपर-12 चरण की शुरुआत 22 अक्टूबर से होनी है। वहीं सबकी नजरें भारत और पाकिस्तान (Ind vs Pak) के बीच 23 अक्टूबर को होने वाले मैच पर लगी हैं। इस मुकाबले के साथ ही दोनों टीमें अपने-अपने अभियान की शुरुआत कर लेंगी। इस बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भारतीय टीम को खास अंदाज में जीत की शुभकामनाएं दी हैं।

अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड में नीली जर्सी कविता सुनाई और वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया को बधाई दी। उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। विडिओ को सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

टीम इंडिया को जज्बा दिखाने के लिए कहा

डेढ़ मिनट के इस वीडियो में अमिताभ बच्चन ने कहा कि ए नीली जर्सी वालों, 130 करोड़ सपनों के रखवालो, दिखा कर जज्बा, लहरा दो तिरंगा। इस बार फिर से विश्व कप उठा लो।महानायक ने आगे कहा कि तुम्हारी बल्लेबाजी के सामने, कौन है जो झुका नहीं। भेद सके जो तुम्हारी बल्लेबाजी, ऐसा बल्ला बना नहीं है।अमिताभ बच्चन की इस कविता ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए।

See also  ध्वजारोहण का शेड्यूल जारी, जानें- सीएम और विधायक कौन-कहां फहराएंगे झंडा

मेलबर्न में टीम इंडिया का स्वागत
वहीं टीम इंडिया की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले की लिए रोहित शर्मा की टीम मेलबर्न पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर भी टीम इंडिया का जबरदस्त स्वागत हुआ। फैंस ने केक कटवाकर टीम को शुभकामनाएं दी। भारतीय टीम ने भी मेलबर्न में अभ्यास शुरू कर दिया है।