CM Bhupesh Tweet - दुर्भाग्यजनक,सॉलिसिटर जनरल जैसे पद वाला झूठ बोले
CM Bhupesh Tweet - दुर्भाग्यजनक,सॉलिसिटर जनरल जैसे पद वाला झूठ बोले

विशेष संवादाता, रायपुर

नान घोटाले से जुड़े एक मामले की सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान सॉलीसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा लगाए गए आरोपों का सीएम भूपेश बघेल ने कड़ा प्रतिकार किया है। सीएम ने ट्वीट कर यह स्पष्ट किया है कि उन्होंने कभी किसी जज से मिलकर किसी भी अभियुक्त के लिए किसी भी प्रकार का फेवर करने का अनुरोध नहीं किया है।

CM बघेल ने ट्वीट करते हुए इस मामले में बयान दिया..यह अत्यंत दुर्भाग्यजनक है कि सॉलिसिटर जनरल जैसे सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर बैठा व्यक्ति राजनीतिक उद्देश्यों से झूठे एवं शरारत पूर्ण आरोप लगा रहा है। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने कभी किसी जज से मिलकर किसी भी अभियुक्त के लिए किसी भी प्रकार का फेवर करने का अनुरोध नहीं किया। यह मेरी राजनीतिक छवि खराब करने एवं न्याय पालिक को दबाव में लाने का षड्यंत्र है जिसका समुचित प्रतिकार किया जाएगा।

See also  CG News: बस्ती में मंडरा रहा तेंदुआ, कुत्तों को निवाला बना रहा, दहश्त में लोग

5 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट में प्रदेश के चर्चित नान घोटाले मामले में सुनवाई हुई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर सुनवाई हुई। ईडी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए कहा कि उनके एक कथित करीबी सहयोगी की व्हाट्सएप चैट से पता चला है कि नान घोटाला मामले के कुछ आरोपियों को जमानत मंजूर करने से दो दिन पहले मुख्यमंत्री एक न्यायाधीश से मिले थे। ये जज बिलासपुर हाईकोर्ट से संबंधित बताए जा रहे हैं।