New zealand vs Australia : टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022में न्यूजीलैंड ने धमाकेदार अंदाज में ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 201 रनों का टारगेट दिया, जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम हासिल नहीं कर सकी और मुकाबला 89 रनों से गंवा बैठी। न्यूजीलैंड की तरफ से डेवोन कॉनवे ने कमाल का खेल दिखाया। इसके बाद टिम साउदी ने खतरनाक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को टिकने का मौका ही नहीं दिया। कॉन्वे ने 58 गेंद में नाबाद 92 रन बनाए।

https://twitter.com/T20WorldCup/status/1583769208701190145?s=20&t=iRLrCYIZsc8g4QQ2jeJ9sg

वहीं, फिन एलेन ने 16 गेंद में 42 और जेम्स नीशम ने 13 गेंद में 26 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने दो और जम्पा ने एक विकेट लिया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे। सबसे ज्यादा 28 रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए और पैट कमिंस ने 21 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलियाई टीम 17.1 ओवर में 111 रन के स्कोर पर सिमट गई और 89 रन से मैच गंवा दिया। न्यूजीलैंड के टिम साउदी और मिशेल सैंटनर ने तीन-तीन विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट को दो विकेट मिले। फर्ग्यूसन और सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।

See also  Swati Maliwal: पुलिस के साथ रवाना हुईं स्वाति मालीवाल, थोड़ी देर में कोर्ट में दर्ज होगा बयान
https://twitter.com/T20WorldCup/status/1583774075205435397?s=20&t=iRLrCYIZsc8g4QQ2jeJ9sg

टी20 विश्व कप में यह रनों के अंतर से ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी हार है। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया से 2021 टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया है। 2011 के बाद यह पहला मौका है, जब न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में कोई मैच जीती है।