Bigg Boss 16 : ‘बिग बॉस का 16वां’ सीजन अब मसालेदार होता जा रहा है। रोज घरवालों की इक्वेशन एक दूसरे से साथ बनती बिगड़ती है। वहीं बिग बॉस भी अपने नए-नए टास्क से घरवालों को उलझाए रखते हैं। ‘बिग बॉस’ के घर में 21वां दिन भी फुल ऑफ ड्रामा रहा।

बिग बॉस 16 में देर रात कंटेस्टेंट को जागना इतना भारी पड़ा कि इसके चक्कर में जहां घरवाले आपस में भिड़ गए तो शिव ठाकरे को अपनी कैप्टेंसी से भी हाथ धोना पड़ा। लेकिन हैरानी तब हुई जब शांत रहने वालीं मान्या सिंह (Manya singh) की लड़ाई प्रियंका चौधरी (Priyanka Choudhary) के साथ हुई और इस दौरान मान्या सिर्फ प्रियंका तक ही सीमित नहीं रहीं बल्कि कुछ ऐसा कह गईं जो प्रियंका को नागवार गुजरा और आखिरकार उन्होंने मान्या तो धमकी दे डाली कि वो उनके बाप पर ना जाए।

देर रात जागने पर हुई घर में जंग
दरअसल, बिग बॉस 16 में जंग का माहौल तब बन गया जब कंटेस्टेंट देर रात तक जागते रहे जबकि प्रियंका और अर्चना उनसे शोर ना करने की रिक्वेस्ट करती रहीं लेकिन जब कोई भी शांत नही हुआ तो प्रियंका काफी गुस्से में आ गईं और उन्होंने इसकी शिकायत कैप्टन शिव तक से की लेकिन कुछ नहीं हुआ जिसके बाद बात बढ़ती गई और धीरे-धीरे लड़ाई मान्या और प्रियंका के बीच होने लगीं जिसके बाद घर में हंगामा ऐसा बढ़ा कि सुबह तक अर्चना ने किसी को सोने ही नहीं दिया और शालिन के समझान के बाद ही वो मानीं।

See also  सलमान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, पत्रकार से दुर्व्यवहार का ममला खारिज

इसे लेकर वे कैप्टन शिव से शिकायत भी करती हैं कि ये आपकी कैसी कैप्टेंसी है आप खुद इसमें इंवाल्व हो रहे हैं। इसके बाद जब घरवालें सो रहे होते हैं तो अर्चना थाली बजाकर उन्हें परेशान करती हैं। वे कहती हैं कि जब दूसरे सो रहे होते हैं तब आप लोग उनको परेशान करत हो अब मैं भी ऐसा ही करूंगी। इसके बाद शालीन के कहने पर अर्चना सबको वार्निंग देकर सोने देती हैं।

वहीं रात को नींद खराब होने की वजह से अर्चना सुबह बार-बार सोती पाई जाती हैं। इस वजह से घर में कई बार बिग बॉस द्वारा अलार्म भी बजाया जाता है। वहीं कैप्टन शिव बार-बार आकर अर्चना को उठाने की कोशिश करते हैं लेकिन अर्चना उनकी बात नहीं सुनती है। इसके बाद गुस्सा होकर कैप्टन शिव अर्चना पर पानी तक डाल देते हैं. अब अर्चना को उठना ही पड़ता है।

See also  'द करगिल गर्ल' की नई रिलीज डेट सानने आई, 'गुंजन सक्सेना' की भूमिका निभाते आएगी नजर जाह्नवी कपूर

अब अर्चना गौतम संभाल रही हैं घर
शिव ने घरवालों को बेशक सजा सुनाई लेकिन बिग बॉस उनकी कप्तानी से खुश नहीं होते हैं। इसके बाद वे सभी घरवालों को लिविंग एरिया में इकट्ठा होने के लिए कहते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि शिव घर चलाने के लायक नहीं हैं क्योंकि उनकी कैप्टेंसी के दौरान घरवालों ने काफी नियमों का उल्लंघन किया है। इसके अलावा जेल की सजा पाए सदस्यों को भी वीआईपी ट्रीटमेंट मिल। इसी बात से नाराज बिग बॉस शिव की कैप्टेंसी खारिज कर देते हैं।

हर किसी की कप्तानी पर सवाल उठाने वालीं अर्चना गौतम को ही अब बिग बॉस ने नया कैप्टन चुन लिया है। शिव ठाकरे ने सही से कैप्टेंसी नहीं निभाई लिहाजा उनसे ये जिम्मेदारी वापस लेते हुए बिग बॉस ने सबसे ज्यादा नियमों का उल्लंघन करने वालीं अर्चना को ही कैप्टन बना दिया जिसके बाद हर कोई उन्हें परेशान करने की पूरी कोशिश कर रहा है। ताकि अर्चना को सबक सिखाया जा सके।

See also  नए साल साल का नया सबेरा: कांकेर के कलवर नागुर और राजनांदगांव के ढुलकी में बीएसपी को मिली आयरन ओर की नई माइंस