Horoscope 21 November 2022 : इन राशि वालों का भाग्यवश बनेंगे कुछ काम, पढ़े सभी राशियों का भविष्य
Horoscope 21 November 2022 : इन राशि वालों का भाग्यवश बनेंगे कुछ काम, पढ़े सभी राशियों का भविष्य

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष- परिस्थितियों में सुधार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और संतान की स्थिति अभी भी मध्यम रहेगा। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों से आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। व्यापारिक नजरिए से शुभ समय रहेगा।

वृषभ- चोट लग सकती है। कोई रिस्क न लें। किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक चल रहा है। प्रेम व संतान की स्थिति पहले से बेहतर होगी। लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपको बाद में समस्या हो सकती है।

मिथुन– पति और पत्नी में संबंध अच्छे होंगे। पहले से रिश्ते अच्छे हो रहे हैं। चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक रहेगी। भावुकता बनी रहेगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भी जीत आसानी से हासिल कर पाएंगे। आप अपने मित्रों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे।

See also  Horoscope 17 December 2022 : सितारों की तरह चमकेगा इन राशि का भाग्य, पढ़ें अपना भविष्यफल

कर्क- शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें।

सिंह- भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। नुकसान हो सकता है। अहम फैसले अभी रोक लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। आपको आज अपनी दिनचर्या में योग व्यायाम को अपनाना बेहतर रहेगा, जिसके बाद आप स्वस्थ रहेंगे।

कन्‍या- भौतिक सुख संपदा में इजाफा होगा। सरकारी योजना में निवेश करने से आप अच्छा लाभ कमाएंगे। लेकिन गृह कलह के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापार भी अच्छा है।

तुला- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत आज माता पिता के आशीर्वाद से करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा है।

See also  अयोध्या में भगवान राम के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री साय, मौजूद रहा मंत्रिमंडल, देखें तस्वीर

वृश्चिक- धन आगमन होगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। जुबान पर काबू न रहने के कारण परिवार के सदस्यों से विवाद हो सकता है। पूंजी का निवेश अभी न करें। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान तीनों की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार मध्यम दिख रहा है।

धनु- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। जिस चीज की जरूरत होगी, वह आपको मिलेगी। कुछ लोगों को आपकी बातें बुरी लग सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत बढ़िया रहेगा।

मकर– चिंताकालीन सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च से मन परेशान रहेगा। सिर में दर्द और आंखों में समस्या हो सकती है। आपकी आज किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति की इच्छा थी, तो वह आज आपकी पूरी हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।

कुंभ- गुड न्यूज मिलेगी। आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान सुधर चुका है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। आज अपनी पद व प्रतिष्ठा को संवारने का पूरा मौका मिलेगा।

See also  बरसाने की तरह यहां भी होती है लट्ठमार होली खेलने की परंपरा, ग्राम पंतोरा में आदि काल से चली आ रही है "डंगाही होली"

मीन- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। रियल स्टेट में लाभ के संकेत दे रहे हैं। गृह निर्माण को लेकर कोई बड़ा प्रस्ताव संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। राजनीतिक लाभ मिलेगा।