HIGH COURT

नई दिल्ली। नौ न्यायिक अधिकारियों और एक अधिवक्ता को पदोन्नति देकर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इससे पहले सरकार ने अधिवक्ता का नाम वापस ले लिया था। अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त होने वालों में पांच महिलाएं शामिल हैं।

कानून मंत्रालय के न्याय विभाग की तरफ से जारी एक अधिसूचना के अनुसार अधिवक्ता कुलदीप तिवारी और न्यायिक अधिकारियों गुरबीर सिंह , दीपक गुप्ता, अमरजोत भट्टी, ऋतु टेगोर, मनीषा बत्रा, हरप्रीत कौर जीवन, सुखविंदर कौर, संजीव बेरी और विक्रम अग्रवाल को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

बता दें कि अतिरिक्त न्यायाधीशों को आमतौर पर दो साल के लिए नियुक्त किया जाता है, जिसके बाद उन्हें स्थायी न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नति दी जाती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Judicial Transfer-Promotion: 19 जजेस का प्रमोशन और 27 का तबादला…