Hrithik Roshan Birthday Wish For Saba Azad: ऋतिक और सबा इन दिनों अपनी लव स्टोरी को लेकर खूब सुर्खियों में रहते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद 1 नवंबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस बीच बॉयफ्रेंड एक्टर ऋतिक रोशन ने एक्ट्रेस को बेहद ही रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। इंस्टाग्राम पर ऋतिक ने सबा के लिए प्यार भरा स्पेशल नोट लिखकर जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें मौजूदगी के लिए शुक्रिया (Thank You For Existing) कहा।

ऋतिक ने की सबा की जी भरकर तारीफ
ऋतिक ने इस खास दिन पर अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक प्यारा सा बर्थडे नोट शेयर किया है. स्टेज पर परफॉर्म करते हुए सबा की एक कैंडिड फोटो शेयर करते हुए ऋतिक ने सबा की तारीफों के पुल बांध दिए. ऋतिक ने कैप्शन दिया, “आप की लय, आप की आवाज, आपका ग्रेस, आप का दिल… और ओह, वह पागलपन भरा दिमाग… मोशन गर्ल में राग… यही आप हैं. एक ऐसी इंसान जो अजीबो-गरीब भी है नटखट भी. तुम्हारा होना, तुम्हारी मौजूदगी के लिए धन्यवाद! 1/11/2022 को जन्मदिन की बधाई.”

See also  Saaho Teaser हुआ रिलीज, छा गए प्रभास और श्रद्धा कपूर

बता दे की बीते दिनों कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा के वेडिंग रेसेप्शन में साथ स्पॉट किया गया। इस फंक्शन की तस्वीरें भी जमकर वायरल हुई थीं। ट्रेडिशनल अवतार में सबा का लुक छा गया था। पिछले महीने, सबा और ऋतिक ने अपने परिवार के साथ दिवाली मनाई, जिसमें बेटे हरेन रोशन और हिरदान रोशन शामिल हुए थे।

अपनी पहली पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान से तलाक के बाद ऋतिक सबा आजाद के साथ जिंदगी की दूसरी पारी शुरू कर रहे हैं. साल 2014 में ऋतिक ने सुजैन से तलाक लिया था. ऋतिक के दो बेटे हरेन और हिरदान हैं।