कोरोना से मचा हड़कंप, दुनिया में iPhone की सबसे बड़ी फैक्ट्री में लगा लॉकडाउन, दिवार फांद कर भागने लगे कर्मचारी

टीआरपी डेस्क। चीन में एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों ने हड़कंप मचा दिया है। दुनिया में iPhone की सबसे बड़ी फैक्ट्री के आसपास लॉकडाउन लगा दिया गया है। झेंग्झौ स्थित iPhone निर्माता फॉक्सकॉन (Foxconn) की फैक्ट्री में कुछ कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके चलते आसपास के इलाके में लॉकडाउन लगाने का एलान किया गया है। इसी साल अप्रैल में भी इस हिस्से में लॉकडाउन लगाया गया था।

मध्य चीन में झेंग्झौ एयरपोर्ट इकोनॉमी जोन (Zhengzhou Airport Economy Zone) ने कहा कि प्रतिबंधों के दौरान सभी निवासियों को बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ कुछ ही वाहनों को सड़कों पर चलने की इजाजत होगी। प्रतिबंध 9 नवंबर तक लागू रहेंगे।

बता दें कि फॉक्सकॉन सबसे बड़ा आईफोन निर्माता है। दुनिया के 70 फीसदी आईफोन झेंग्झौ प्लांट में बनते हैं। झेंग्झौ में दो लाख से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।

फॉक्सकॉन ने जारी किया बयान

फॉक्सकॉन ने एक बयान जारी कर कहा कि रोकथाम के उपायों के हिस्से के रूप में कर्मचारी कैंपस में “closed-loop management” के तहत काम करते हैं। इस व्यवस्था के तहत कर्मचारी अलग-अलग काम करते हैं और रहते हैं। फॉक्सकॉन ने अपने कर्मचारियों को रोकने के लिए शानदार बोनस की पेशकश भी की थी। हालांकि, फिर भी कई कर्मचारी फैक्ट्री से भाग गए।

See also  शुभमन गिल के नाम एक और उपलब्धि, जुलाई माह के बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, इन्हें छोड़ा पीछे…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर