Gujarat Elections - आप पार्टी का सीएम फेस होंगे ईसूदान गढ़वी

टीआरपी डेस्क। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में अपने सीएम चेहरे का ऐलान कर दिया है. केजरीवाल ने ईशुदान गढ़वी को अपना सीएम पद का चेहरा घोषित कर दिया है. केजरीवाल ने 29 अक्टूबर को सूरत में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से पूछा था कि वो किसे सीएम पद पर देखना चाहते हैं. 

गुजरात में आम आदमी पार्टी के सीएम पद के चेहरे के लिए पाटीदार नेता गोपाल इटालिया, अल्पेश कथेरिया, कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए इंद्रनील राज्य गुरु, मनोज सुरथिया का नाम चल रहा था, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने जनता द्वारा मांगी गई राय के आधार पर पूर्व पत्रकार ईशूदान गढ़वी के नाम की घोषणा कर दी है.

See also  Jharkhand liquor Scam : कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, कई राज्यों के कारोबारियों पर जांच का शिकंजा