KATGHORA

रायपुर। कोरबा जिले के अंतर्गत आने वाले कटघोरा नगर को जिला बनाने की मांग लम्बे समय से चल रही है। इसी मांग को लेकर कटघोरा के उत्तम सिंह रंधावा और उनके साथी 230 किमी की पदयात्रा कर रायपुर पहुंचे। एक नवंबर को उत्तम सिंह रंधावा, सुनील कुर्रे, रितेश गुप्ता के साथ साकेत वर्मा ,ठंडाराम उइके, चितरंजन पटेल, नारायण सिंह, हनी वर्मा ने पदयात्रा शुरू की थी। टीम का पाली, बिलासपुर सहित अनेक जगहों पर सम्मान किया गया। रविवार सुबह रायपुर में स्थित प्राचीन बंजारी मंदिर पहुंचकर इस अभियान से जुड़े सभी सदस्यों ने माता रानी का आशीर्वाद लिया। उत्तम सिंह रंधावा और साथी सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात कर कटघोरा को जिला बनाने का दावा पेश करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  छत्तीसगढ़ जूट मिल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक