रायपुर : प्रदेश में चिटफंड और नागरिक आपूर्ति निगम-नान घोटाले पर एक बार फिर से राजनीति शुरू हो गई है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल में चल रहे एक जनसभा के दौरान कहा की कहा, कांग्रेस पार्टी अगर हिमाचल प्रदेश की सत्ता में बैठ गई तो वे दिल्ली में मुझे हिमाचल के लिए काम नहीं करने देगी।

वही इस पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिटफंड और नागरिक आपूर्ति निगम-नान घोटाले का मामला उठा दिया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा “प्रधानमंत्री जी! 2014-2018 तक छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार थी, केंद्र में भी भाजपा की सरकार थी लेकिन ना ही चिटफंड घोटाले की जांच हुई, ना नान घोटाले की। मैं तो सहयोग करने को तैयार हूं, आप दोनों जांच ED से करवाइए। डॉ. रमन सिंह जी ने आपका साथ नहीं दिया लेकिन मैं दूंगा।’

मुख्यमंत्री ने आगे कहा , “भाजपा के मुख्यमंत्री पता नहीं आपका सहयोग क्यों नहीं करते। हमारा पूरा सहयोग 2024 तक आपको मिलेगा। आप छत्तीसगढ़ में भाजपा काल में हुए घोटालों की जांच शुरू करवाइए। हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनते ही आपको जयराम जी और नड्डा जी की सिर फुटव्वल से मुक्ति मिलेगी, हिमाचल को कुशासन से।’

See also  Senior IAS shortage in the state - अब डेपुटेशन नामंज़ूर, आवेदन सीएम सचिवालय से लौटने लगे

बता दे की हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 12 नवंबर को मतदान होना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कांग्रेस के चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश के प्रवास पर हैं। वहीं प्रधानमंत्री भी वहां रैलियां और जनसभा कर रहे हैं। इस दौरान राजनीति बयानबाजी जारी है।