Siddhaanth Vir Surryavanshi: टीवी के मशहूर एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का शुक्रवार को 46 साल की उम्र में निधन हो गया। सिद्धांत वीर के अचानक निधन की खबर से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। बता दे की एक्टर को जिम में हार्ट अटैक आया, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे है।

जानकारी के अनुसार हाल ही में आनंद सूर्यवंशी से अपना नाम बदल कर सिद्धांत सूर्यवंशी किया था। सिद्धांत को जिम वर्कआउट के वक्त अचानक से हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद जल्दी से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। काफी देर इलाज के बाद डॉक्टरोंं ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी, टीवी के पॉपुलर एक्टर थे। उन्होंने ‘कुसुम’, ‘वारिस’ और ‘सूर्यपुत्र करण’ जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। सिद्धांत के मौत की पुष्टि टीवी एक्टर जय भानुशाली ने दी। जय ने कहा, ‘भाई, तुम बहुत जल्दी चले गए।’ जय ने सिद्धांत के निधन पर शोक जताते हुए बताया कि उन्हें भी ये खबर कॉमन दोस्त द्वारा मिली। जिम में वर्कआउट करते हुए उन्होंने दम तोड़ दिया। जय भानुशाली ने इंस्टास्टोरी में सिद्धांत की एक फोटो शेयर करते हुए उनके निधन पर शोक जताया।

See also  Share Market Bounce Back: तीसरी तिमाही के नतीजों से बाजार गुलजार, सेंसेक्स 71786 पर खुला, निफ्टी भी उछला