BJP Mahila Hunkar Rally - स्मृति ख़ामोशी से आईं, बिलासपुर में भरीं हुंकार
BJP Mahila Hunkar Rally - स्मृति ख़ामोशी से आईं, बिलासपुर में भरीं हुंकार

विशेष संवादाता, रायपुर

बिलासपुर में बीजेपी की महतारी हुंकार रैली में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की इस रैली का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ज़ुबिन ईरानी ने किया। बिलासपुर संभाग समेत प्रदेश भर से आईं महिलाओं ने महतारी हुंकार रैली में प्रदेश सरकार और सीएम भूपेश बघेल की व्यवस्था पर अपनी नाराज़गी प्रदर्शित कीं। रैली में नारेबाजी करते हुए हाथ में पार्टी का झंडा लेकर पीछे पीछे महिलाएं चलती रहीं और आगे आगे बैनर-पोस्टर से लदी ट्रॉली में भाजपा महिला मोर्चा के साथ स्मृति ईरानी बैठीं टहनी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जी सुबह 8:45 को नियमित विमान से रायपुर विमानतल पहुंची। हुंकार रैली मे आईं स्मृति एयरपोर्ट पर खामोश रहीं और मिडिया की रिक्वेस्ट को अनसुना करते हुए बिना कोई सवालों का जवाब दिए चलती बनीं। बीजेपी कार्यालय में पदाधिकारियों से औपचारिक मुलाकात के बाद वे कार से बिलासपुर में छत्तीसगढ़ भवन गई। फिर 1:30 बजे पटेल मैदान जगमल चौक से महतारी हुंकार रैली का नेतृत्व करते हुए नेहरू चौक में सभा को संबोधित करेंगी।

See also  Train Cancelled List: 1 अप्रैल से 6 ट्रेनें रद्द, ओडिशा-आंध्रप्रदेश रूट की ट्रेनें प्रभावित, यहां देखें शेड्यूल

उन्होंने ने कहा कांग्रेस राज में महिला उत्पीड़न की पराकाष्ठा पर भाजपा की महतारी हुंकार रैली छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विधायक रंजना साहू तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने संयुक्त बयान में कांग्रेस राज में महिला उत्पीड़न की पराकाष्ठा पर 11 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित भाजपा की महतारी हुंकार रैली में प्रदेश की सभी महिलाओं को आमंत्रित करते हुए कहा है कि कांग्रेस महिलाओं से शराबबंदी का वादा कर सत्ता में आई और वादे से मुकर गई। कांग्रेस सरकार में उत्पीड़न और डिप्रेशन से पीड़ित हजारों महिलाओं ने मजबूर होकर आत्महत्या की है।