CEO संजय सिंह

जशपुर। भाजपा नेताओं का स्वागत करते फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पत्थलगांव के जनपद CEO के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। जनपद CEO को लेकर प्रकाशित खबरों के बाद शासन ने CEO संजय सिंह को यहां से हटा दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक उन्हें कार्यालय, आयुक्त आदिम जाति अनुसूचित जाति विकास, इंद्रावती भवन रायपुर संलग्न किया गया है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले पत्थलगांव के जनपद CEO संजय सिंह द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को गमछा देकर स्वागत करने का एक फोटो वायरल हुआ था। उक्त तस्वीर में सीईओ संजय सिंह भाजपा नेताओं के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल होते दिख रहे थे। इस तस्वीर के वायरल होते ही सीईओ को हटाने की मांग कांग्रेस नेताओ ने की थी, जिसका असर यह हुआ कि सीईओ संजय सिंह को पत्थल गांव से हटा दिया गया है।

देखें आदेश :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Reshuffle in Modi cabinet: 14 जनवरी से पहले मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल, कैबिनेट विस्तार में इन पर लटकी तलवार