महादेव सट्टा

दुर्ग। महादेव सट्टा का केंद्र बिंदु माने जाने वाले भिलाई-दुर्ग में पुलिस के एक आरक्षक का कनेक्शन महादेव सट्टा गैंग से होने का खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद एसपी अभिषेक पल्लव नेकुम्हारी थाने में पदस्थ कांस्टेबल सहदेव सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया हैं। सहदेव के निलंबन आदेश में उल्लेख है कि वह असंवैधानिक कार्य में लिप्त रहा एवं पुलिस की गोपनीयता भांग कर कर्तव्य के प्रति संदिग्ध सन्निष्ठा एवं कदाचरण प्रदर्शित की।
बताया जा रहा है कि महादेव सट्टा गैंग से जुड़ा कांस्टेबल पिछले लंबे समय से ड्यूटी से भी नदारद हैं। जिस पर जांच पूरी होने के बाद बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

देखें आदेश :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CG News : परीक्षा में सामूहिक नकल का वीडियो वायरल, केंद्राध्यक्ष निलंबित, जांच जारी