Horoscope 26 November 2022 : इन राशियों का भाग्य देगा साथ, चल पड़ेगा रुका हुआ काम, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल
Horoscope 26 November 2022 : इन राशियों का भाग्य देगा साथ, चल पड़ेगा रुका हुआ काम, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

राशिफल-

मेष-किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान अभी भी मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा है।

वृषभ-धनार्जन होगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी लेकिन निवेश करने से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम-संतान की स्थिति भी पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्‍ट‍िकोण से आप सही चल रहे हैं।

मिथुन-शारीरिक-मानसिक स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। हर समय आप शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो जा रहे हैं। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा।

कर्क-मानसिक रूप से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। ऊर्जा का स्‍तर गिरा रहेगा। प्रेम-संतान में दूरी हो सकती है। व्‍यापार भी मध्‍यम रहेगा।

See also  Horoscope 28 August 2022 : इन राशि वालों का पराक्रम लाएगा रंग, इनका खर्च की अधिकता को लेकर मन रहेगा परेशान

सिंह-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ संकेत दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें।

कन्‍या-कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। रोजी-रोजगार में वृद्ध‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा है आपका।

तुला-यात्रा में मामूली सा कष्‍ट होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो गया है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। मध्‍यम से बेहतर समय है।

वृश्चिक-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार लगभग ठीक रहेगा।

धनु-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यापारिक लाभ होगा। प्रेम की स्थिति अच्‍छी रहेगी। संतान पर ध्‍यान दें थोड़ा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है।

मकर-शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन उनकी एक नहीं चल पाएगी। आप सही दिशा में बढ़ने लगेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम-संतान अच्‍छा है। व्‍यापार भी अच्‍छा है।

See also  Horoscope 21 May 2025 : इस राशि के लोगों के आय में बना रहेगा उतार-चढ़ाव, जानें क्या कहतें हैं आपके सितारें

कुंभ-भावनात्‍मक संबंधों में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्‍यम, व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा।

मीन-भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। प्रेम और संतान से समीपता रहेगी। व्‍यापार अच्‍छा चलता रहेगा।