ACCIDENT KAWARDH

कवर्धा। इस जिले मे सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। यहां सप्ताह भर मे अब तक पांच सड़क हादसे हो चुके हैं, जिसमें 06 लोगों की मौत और 11 लोग घायल हो चुके हैं। ताजा मामला जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के तालपुर के पास का है, जहां डेल्टा स्कूल की बस ब्रेकर मे अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दुर्घटना मे महिला समेत 07 टीचर घायल हो गए है, वहीं इनमें स्कूल के प्रिंसिपल मधु के एस और महिला टीचर कुन्जाम गंभीर रुप से घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त बस खैरागढ़ के डेल्टा इंगलिश स्कूल की है। स्कूल के 17 टीचर और बच्चे बस में सवार होकर पिकनिक मनाने भोरमदेव आ रहे थे, इसी दौरान बस ब्रेकर मे उछाल कर बेकाबू होते हुए पलट गई। राहगीरों व पुलिस की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र, लोहारा मे लाया गया, वहीं गंभीर रुप से घायल 2 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

See also  Chhattisgarh 12th board exam: छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से, 3 मार्च से 10वीं की परीक्षा, नकल रोकने पुख्ता इंतजाम

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर