Mainpuri By-Election 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मैनपुरी में लोकसभा चुनाव होने (Mainpuri By-Election 2022) वाले है। जिसके लिए सभी पार्टी अपने-अपने उमीदवारों के नाम दे रहे है। इसी कड़ी में मैनपुरी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने लोकसभा चुनाव के लिए डिंपल यादव को मैदान में उतारा है। डिंपल यादव ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।

बता दे की डिंपल यादव ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले सोमवार की सुबह सैफई में मुलायम सिंह यादव की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने वहां फूल चढ़ाए। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उनके साथ मौजूद रहे। मुलायम के निधन के बाद मैनपुरी की सीट खाली हुई है। यहां विरासत बचाने की लड़ाई हो रही है। ऐसे में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव को चुनावी मैदान में उतार कर बड़ा दांव खेल दिया है। सोमवार को डिंपल मैनपुरी सीट पर नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही चुनावी माहौल गरमा गया। अभी तक मैनपुरी से भाजपा की ओर से उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है।

See also  भाजपा ने रची आजम खान के खिलाफ साजिश : अखिलेश यादव 

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “मैनपुरी उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी के रूप में दरअसल नेताजी की समाजवादी आस्थाओं का भी नामांकन हो रहा है। जिस प्रकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों के लोगों और जनमानस ने सैफई आकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी है, उसका सच्चा परिणाम ये होगा कि सपा प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत होगी।”