लखनऊ। Love-Jihad: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में लव-जिहाद का मामला सामने आया है। दुबग्गा के डूडा कॉलोनी में रहने वाले सुफियान ने निधि गुप्ता को चौथी मंजिल से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अब तक की जानकारी के मुबारक, सुफियान, निधि पर मतांतरण (धर्म परिवर्तन) का दबाव डाल रहा था। इनकार करने पर उसने हत्या कर दी।

Love-Jihad: निधि के परिजन का कहना है कि सुफियान उसको कई दिनों से परेशान कर रहा था। सुफियान के परिवार से बात करने के लिए निधि के माता-पिता उसे लेकर सुफियान के घर गए थे। यहां विवाद हो गया। तभी सुफियान, निधि को छत पर ले गया। निधि की मां लक्ष्मी गुप्ता का आरोप है कि सूफियान ने उनकी बेटी को चौथे तल से फेंक दिया। एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि घटना स्थल पर छानबीन की गई है।

See also  कोरबा के डिंगापुर में ईएसआईसी अस्पताल के नव-निर्मित भवन को बनाया जा रहा है कोविड-19 अस्पताल, मुख्यमंत्री बघेल खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग