MAHASAMUND BAITHAK

महासमुंद। जिले के सरायपाली में सीमावर्ती जिलों व राज्यों के कलेक्टर व एसपी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से पदमपुर जिला, बरगढ़, उड़ीसा के उपचुनाव को लेकर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

धान का अवैध परिवहन रोकने होगा संयुक्त प्रयास

प्रशासन द्वारा इस बैहक़ के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि सीमावर्ती जिलों व राज्यों से अवैध धान परिवहन को रोकने के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई l अवैध धान परिवहन को रोकने हेतु अंतर जिला व अंतर राज्य चेक पोस्ट तैयार करने व पुलिस एवं राजस्व कर्मचारियों की तैनाती के संबंध में सहमति जताई गई l

थानों में समन्वय और सूचना का होगा आदान-प्रदान

सरहदी जिलों व राज्य के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही बॉर्डर के थानों व जांच चौकियों के मध्य सूचनाएं बेहतर तरीके से आदान-प्रदान किए जाने हेतु रणनीति तैयार की गई l पड़ोसी राज्य उड़ीसा के पदमपुर में उपचुनाव के मद्देनजर नक्सली मूवमेंट की सूचनाओं पर विशेष ध्यान देने एवं ज्वाइंट ऑपरेशन कर कार्यवाही करने पर सभी जिलों के कलेक्टर एसपी ने सहमति जताई l

See also  लापरवाह पंचायत सचिव को कलेक्टर ने किया निलंबित, औचक निरीक्षण के दौरान की कार्रवाई

आज हुई महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख रूप से महासमुंद जिले के कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराज पटेल, कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ डॉक्टर फरिहा आलम, पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ राजेश कुकरेजा, बरगढ़ कलेक्टर मोनिशा बनर्जी, पुलिस अधीक्षक बरगढ़ स्मित परमार, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अभिषेक केशरी व थाना प्रभारी सिध्देश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे l

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर