dead body of 6th class student found - हत्या का शक, घर से 3 किमी. दूर तालाब से लाश बरामद
dead body of 6th class student found - हत्या का शक, घर से 3 किमी. दूर तालाब से लाश बरामद

टीआरपी डेस्क

रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में धनेली गांव में होटल धनराज के पास स्थित तालाब में मजदूरों ने गुरुवार सुबह एक शव देखा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव को तालाब से बाहर निकाला गया। तब बच्ची की पहचान निमोरा निवासी के रूप में की गई थी। बच्ची की उम्र 11 से 12 साल के बीच में रही होगी।

रायपुर में 6वीं में पढ़ने वाली छात्रा की लाश मिली है। बच्ची का शव उसके घर से 3 किलोमीटर दूर तालाब में मिला। यही वजह से उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि पहले गला दबाकर उसे मारा गया है। फिर उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। बच्ची के पिता का कहना है कि मंगलवार शाम जब वह किराना सामान लेने गए, तभी से छात्रा गायब थी। अचानक वह घर से गायब हुई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला।

See also  Former Collector Rps Tyagi Joined Bjp - पूर्व IAS त्यागी ने त्याग दी CONG.अब BJP के साथ

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। चूंकि मामला नाबालिग बच्ची से जुड़ा है। इस वजह से पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।