thagi shadi

बंगलौर। फेसबुक से दोस्ती हुई, दोस्ती को प्यार में बदल गई, फिर युवक के साथ स्कैम होना शुरु हो गया। महिला ने शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति से 40 लाख रुपये की ठगी की। युवक को बाद में एहसास हुआ कि मेरे साथ स्कैम हो गया है।

कर्नाटक में एक महिला ने शादी के नाम पर एक व्यक्ति से 40 लाख रुपये ठग लिए। महिला ने युवक को शादी का झांसा दिया था। पुलिस ने बताया कि महिला ने युवक को आईएएस अधिकारी बनने की खुशखबरी दी थी। महिला ने युवक से कई लेनदेन के जरिए 41लाख 26 हजार 800 रुपये ट्रांसफर करवाए। जिसके बाद बगलुरु गांव के रहने वाले पीड़ित परमेश्वर हिप्परागी ने साइबर पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

मां के कफ़न-दफ़न के लिए भी मांगे पैसे

पुलिस के मुताबिक, आरोपी फेसबुक पर निजी कंपनी के कर्मचारी हिप्परागी के संपर्क में आया था। महिला के.आर. हसन की मंजुला ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी और रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के बाद 29 जून से उसकी चैटिंग शुरू हो गई। पहली बार मंजुला ने अपनी मां के बीमार होने का दावा करते हुए 700 रुपए ट्रांसफर मांगे थे। इसके बाद मां के अस्पताल में भर्ती होने और दफनाने के लिए वह उससे पैसे वसूलती रही।

See also  कोयला घोटाले के आरोपी अभिषेक बनर्जी ने न्यायपालिका पर लगाए गंभीर आरोप

UPSC की परीक्षा पास करने का झांसा

सबसे चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब आरोपी मंजुला ने कहा कि उसने यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली है और अब वह एक आईएएस अधिकारी बन गई है। मंजुला ने युवक को बताया कि उन्हें जिला आयुक्त की नौकरी की पेशकश की गई है और वह प्रभार लेने के लिए बेंगलुरु जा रही हैं। वह उससे हजारों में पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहने लगी और बाद में लाखों में यह वादा करते हुए कि वह उसे यह पैसे एक बार में वापस कर देगी।

अब पछताए होत क्या…

युवक ने बिना सोचे-समझे उसके खाते में 41,26,800 रुपये भेज दिया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। परमेश्वर को तब जाकर एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई है। इसके बाद आनन-फानन में उसने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

See also  5.62 लाख भारतीय यूजर्स का डेटा चुराने के मामले में CBI ने क्रैंब्रिज एनालिटिका पर दर्ज की FIR

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर