दृश्यम 2 रिलीज के बाद से ही काफी चर्चा में है। बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू और एक्टर अजय देवगन इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं। अजय देवगन की इस फिल्म का फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। आपको बता दे की यह मलयालम फिल्म की रिमेक है। अजय देवगन की फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन हो गए है इन दोनों दिनों में इस दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की है । पहले दिन की कमाई के बाद अब दूसरे दिन की कमाई के आंकड़ें सामने आ गए है, जिसे देखने के बाद मेकर्स काफी खुश है।

‘दृश्यम 2’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन मचाया धमाल

श्रिया सरन अक्षय खन्ना और अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। अजय देवगन की फिल्म ने दूसरे दिन 21.59 करोड़ का करोबार किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 36.97 करोड़ रुपये हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि तब्बू और अजय देवगन की दृश्यम 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.38 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

See also  Childrens Day 2022: बाल दिवस के मौके पर बच्चो को दिखाए यह 7 फिल्म, जो मनोरंजन के साथ देगी सीख...