Satyendar Jain Video: आप पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन इन दिनों काफी चर्चे में है। जेल में बंद सत्येंद्र जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था जिसमें वो जेल के अंदर मालिश करवाते नजर आ रहे थे। ये मामला शांत नहीं हुआ था उससे पहले उनका एक और वीडियो सामने आया है। अब वे बाहर का खाना खाते हुए दिख रहे है। पूर्व IPS किरण बेदी ने जेल में सत्येंद्र जैन को मिल रही सुविधाओं को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।

किरण बेदी ने कहा, “जब आपको ऐसी सुविधाएं मिलती हैं जो दूसरों से अलग हैं तो वह जेल नहीं वह एक तरह से हाउस अरेस्ट है। जब उनके मंत्री ही जेल में हैं तो वे (जेल प्रबंधक) क्या कार्रवाई करेंगे? किरण बेदी ने कहा, ‘अगर नियमों में अनुमति है तो उपराज्यपाल उनके (सत्येंद्र जैन) निलंबन की सिफारिश राष्ट्रपति से कर सकते हैं। ऐसा कैसे हो सकता है कि जेल में रहते हुए जेल मंत्री नियमों का उल्लंघन करें? यह भी पता करना चाहिए कि इनको वेतन मिल रही है? क्योंकि निलंबन में वेतन नहीं मिलती।

See also  नक्सलियों को लेकर गृहमंत्री शर्मा का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

बता दें कि दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की तिहाड़ जेल के सूत्रों से एक नई CCTV फुटेज सामने आई है, फुटेज में वे उचित आहार लेते हुए दिख रहे हैं। तिहाड़ जेल सूत्र के अनुसार जेल में रहने के दौरान उनका वजन 8 किलो बढ़ गया है।