रायपुर। छत्तीसगढ़ के म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ी क्षति पहुंची है। आज (23 नवंबर) छत्तीसगढ़ी गीत संगीत के माध्यम से सुर्खियां बटोरने वाली सिंगर मोनिका खुरसैल का निधन हो गया। बताया जा रहा है की वो ब्रेन हेमरेज से पीड़ित है। ब्रेन हेमरेज की वजह से मोनिका की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। आज रायुपर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मोनिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। निधन की खबर से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गयी है। (singer Monika Khursail passed away)

जानकारी के अनुसार 1997 जन्मी मोनिका खुरसैल ने महज 25 साल की उम्र में दुनिका को अलविदा कह दिया। सिंगर मोनिका ने कई छत्तीसगढ़ी गांव में अपनी मधुर आवाज दी हैं। वही रायपुर-बिलासपुर में कई स्टेज शोज किए हैं। सोशल मीडिया पर कई फेमस छत्तीसगढ़ी एक्टर्स के साथ इनके कोलैब वीडियो भी हैं। ब्रेन हेमरेज के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रही सिंगर मोनिका की मदद के लिए एक्टर अनुज शर्मा आगे आए थे। उन्होंने एक वीडियो के जरिए लोगों से मदद की अपील की थी। इसके अलावा लोगों ने भी इलाज में सहयोग करने की अपील आम जनता से की थी।

See also  केंद्रीय मंत्री ने CM भूपेश के इस फैसले को सराहा... ट्वीट कर कही ये बात

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर