अगर आप भी चाहते हैं कार खरीदना तो… ये रंग है रिसेल और सुरक्षा के लिहाज से बेस्ट

ऑटो डेस्क। अक्सर लोग नई गाड़ी खरीदते समय इस बात का ध्यान रखते हैं कि गाड़ी की माइलेज कितनी है, इसका डिजाइन कैसा है या यह सेडान कार है या एसयूवी। कलर चुनने की बात आती है तो लोग बस अपने पसंदीदा रंग या अच्छे दिखने वाले रंग को खरीद लेते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाड़ी खरीदते समय रंगों का भी अपना खास महत्व रहता है। एक सही रंग की गाड़ी आपको बाकी रंगों के मुकाबले ज्यादा सुरक्षा तो देती है है। साथ ही जब आप इसे रिसेल करते हैं तो इसकी वेल्यू भी ज्यादा मिलती है। तो चलिए जानते हैं कि किस रंग की गाड़ी खरीदना सबसे अच्छा माना गया है।

इस रंग की गाड़ी की है सबसे ज्यादा डिमांड

भारत में बाकी रंगों के मुकाबले सफेद रंग की गाड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। BASF की Color Report 2021 for Automotive OEM Coatings की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पहली कार खरीदने वाले हर 10 लोगों में से 4 लोग सफेद रंग की कार को पसंद करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 40 फीसदी नई कारें सफेद रंग की हैं। इतना ही नहीं, दुनिया में सबसे ज्यादा भरोसा भी सफेद कारों पर किया जाता है। सफेद के बाद ग्रे और फिर क्रमशः सिल्वर, ब्लैक और ब्लू रंगों को पसंद किया गया है।

See also  हाइब्रिड वायरलेस से सड़क पर चलते चलते रिचार्ज हो सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन

रिसेल वैल्यू भी है ज्यादा

चूंकि कारों में सफेद रंग को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता, इसका ये मतलब नहीं है कि सिर्फ नई कारों के लिए ही मान्य है। सेकेंड हैंड कार खरीदने वाले लोग भी इस रंग को खूब पसंद करते हैं। इसलिए, अगर आप सफेद रंग की कार खरीदते हैं तो इसे बेचते समय आपको ग्राहकों की कमी नहीं होगी और ज्यादा डिमांड की वजह से इसकी कीमत भी अच्छी मिलती है।

इन कारणों से है सफेद कारों की डिमांड

सफेद कारों को सबसे ज्यादा पसंद किए जाने के पीछे बहुत से कारण हैं। सबसे पहला कारण है कि इसे मेंटेन करना बहुत आसान है। बाकी कारों तुलना में इसमें गंदगी का पता भी कम चलता है, क्योंकि इस रंग में धूल छिप जाते हैं। इसके अलावा, डेंट या स्क्रैच आने पर बाकी रंगों की तुलना में सफेद रंग में यह कम पता चलता है। इस रंग की कार में गर्मी का भी कम एहसास होता है।

See also  बुकिंग के बावजूद टैक्सी की सुविधा से वंचित करने वाले राहुल ट्रेवल्स के खिलाफ उपभोक्ता आयोग ने सुनाया फैसला…

वहीं, इस रंग की कार सड़कों पर दूर से भी नजर आती है। मॉनसून के समय या रात में ड्राइव के दौरान इस रंग की कार को देखना सबसे आसान होता है। इस तरह यह सुरक्षा के मामलें में भी बाकी गाड़ियों से बेस्ट होती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर