Accident Boat full of 34 passengers drowned in river Ganga, condition of 2 critical
Accident Boat full of 34 passengers drowned in river Ganga, condition of 2 critical

वाराणसी। Accident: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शनिवार सुबह गंगा नदी में 34 यात्रियों से भरी नाव पलट गई। जिनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी नाव सवार यात्री आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं, जो इन दिनों वाराणसी की यात्रा पर हैं।

Boat full of 34 passengers drowned in river Ganga

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सवा सात बजे केदार घाट से 34 यात्रियों को लेकर चली नाव शीतला घाट के सामने पहुंची थी। तभी नवा का पटरा किसी वजह से टूट गया। पटरा टूटते ही नाव नदी में डूबने लगी।

Boat full of 34 passengers drowned in river Ganga

नाव को डूबता देख नाविक ने पानी में छलाग लगी दी और यात्रियों को मुसीबत में छोड़ भाग गया। लोगों की चीख पुकार सुन दूसरे नाविकों और घाट पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाई और एक-एक करके सभी 34 यात्रियों का सकुशल बचा लिया गया है।

See also  PM मोदी ने वाराणसी को दिया एक और वंदेभारत ट्रेन का तोहफा, 19,150 करोड़ की सौगात भी मिली

Boat full of 34 passengers drowned in river Ganga

घटना में एक दंपति की हालत गंभीर बताई जा गई है, जिसमें से महिला को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गय, जबकि पुरुष की गंभीर हालत देखते हुए बीएचयू रेफर कर दिया गया।