सरकारी स्कूल की बड़ी लापरवाही, मिड डे मिल खाने से 25 बच्चे पड़े बीमार

टीआरपी डेस्क। मिड डे मील का खाना खाने के बाद 25 बच्चों के बीमार होने की घटना सामने आई है। यह मामला आंध्र प्रदेश का है जहां के श्री सत्य साईं जिले के एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील का खाना खाने के बाद 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।

jagran

बता दें कि इससे पहले 25 नवंबर को पटना के सुपौल जिले में एक प्राथमिक विद्यालय चकडुमरिया में मिड डे मील के चावल में छिपकली मिलने का मामला सामने आने से खलबली मच गई थी। खाने में छिपकली के मिलने से बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया था।

मिड डे मील योजना

ज्यादा से ज्यादा संख्या में बच्चे स्कूल पहुंचे इसलिए सरकार ने मिड डे मील योजना की शुरूआत 15 अगस्त, 1995 को की थी। जब ये स्कीम सफल होने लगी तो इसे वर्ष 2004 में पूरे देश के सरकारी स्कूलों में लागू कर दिया गया था। इस समय ये स्कीम पूरे देश के सरकारी स्कूलों में चलाई जा रही है।

See also  भारत के लिए अच्छी खबर, शपथ से पहले जो बाइडेन की चीन-पाकिस्‍तान को सख्‍त चेतावनी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर