Bharat Jodo Yatra is about to reach Indore -राहुल के साथ चलने प्रदेश नेताओं में जोश
Bharat Jodo Yatra is about to reach Indore -राहुल के साथ चलने प्रदेश नेताओं में जोश

विशेष संवादाता, रायपुर

छत्तीसगढ़ के मंत्री, विधायकों समेत 334 कांग्रेस नेता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने मध्यप्रदेश गए हैं। शुक्रवार को रायपुर एयरपोर्ट पर टीएस सिंहदेव, मंत्री शिव डहरिया, विधायक सत्यनारायण शर्मा रवाना हुए। कांग्रेस के नेता प्रदेश की मिट्‌टी, 7 नदियों का जल लेकर गए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि- प्रदेश के नेता राहुल गांधी के साथ 26 और 27 को मध्यप्रदेश में पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ चलने और इसका हिस्सा बनने के लिए होड़ मची थी। छत्तीसगढ़ से पहुंचे दिग्गज नेता, मंत्री, विधायक और संगठन पदाधिकारियों का वीडियो भी उनका जोश उजागर कर रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर बाद दिल्ली से इंदौर के लिए रवाना हुए। तीन बजे तक खरगोन जिले के उमरिया चौकी पहुंचे है। यहां से वे भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल हुए। यह पदयात्रा शाम के करीब 7 बजे इंदौर जिले के महू पहुंचेगी। जहां डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्मस्थल पर वे राहुल गांधी के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद में एक जनसभा को भी संबोधित किया जाना है।

See also  CG NEWS : सीएम बघेल ने की राज्यपाल विश्वभूषण से मुलाकात, आरक्षण सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

उसके बाद मुख्यमंत्री इंदौर हवाई अड्‌डा पहुंचेंगे। जहां उन्हें गुजरात के भावनगर के लिए उड़ान भरनी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ से इस यात्रा में मरमुख रूप से चरण दास महंत, टीएस सिंहदेव, शिव डहरिया, अमरजीत भगत, गुरु रुद्र कुमार, सत्यनारायण शर्मा और प्रभारी महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमरजीत चावला व अरुण वोरा भी शामिल हुए।