New Rules From December 2022: 1 दिसंबर से आपकी रोजाना की लाइफ से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे। हर महीने की पहली तारीख को LPG रसोई गैस सिलेंडर, सीएनजी, पीएनजी के दाम तय किये जाते हैं। 30 नवंबर तक पेंशन लेने वाले पेंशनर्स को अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना है। 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट नहीं जमा करने पर आपको पेंशन मिलने में परेशानी हो सकती है। साथ ही दिसंबर में 13 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

आइए जानते हैं इन नियमों की डिटेल्स..

1.एलपीजी-सीएनजी व पीएनजी की कीमतों में भी हो सकता है बदलाव

पिछले महीने की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें घटी थी, पर घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। ऐसे में, उम्मीद है कि रसोई गैस के सिलेंडर इस बार एक दिसंबर से सस्ते हो सकते हैं। अक्टूबर महीने के आंकड़ों में खुदरा महंगाई दर में नरमी के संकेत मिले हैं। इसके बाद इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने के अंत में पेट्रोलियम कंपनियां रसोई गैस की कीमतों में भी बदलाव की घोषणा कर सकती हैं। हालांकि ऐसा होगा या नहीं यह एक दिसंबर की सुबह तक ही साफ हो पाएगा। इसके अलावा सीएनजी व पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव की घोषणा हो सकती है।

See also  अजब-गजब : पंचायत चुनाव में हार से बौखलाई मां ने सौतेले बेटे-बेटी और बहू को घर से बाहर निकाला, पड़ोसी के घर पर लेनी पड़ी शरण

2.पेंशनर्स नहीं जमा कर पाएंगे लाइफ सर्टिफिकेट

पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण-पत्र यानी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2022 है। ऐसे में अगर इस महीने के अंत तक उन्होंने अपना जीवन प्रमाण-पत्र जमा नहीं किया तो एक दिसंबर से ऐसा करने में उन्हें असुविधा हो सकती है। अगर समय पर लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया गया तो उनकी पेंशन रुक भी सकती है।

3.एटीएम से नकद निकालने का तरीका बदलेगा

दिसंबर महीने से एटीएम से पैसे निकालने का तरीका भी बदल सकता है। वर्तमान में हम जिस तरीका का इस्तेमाल कर एटीएम से नकद निकालते हैं, उसमें कई बार फर्जीवाडा होने की आशंका बनी रहती है। जानकारी के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक दिसंबर महीने में एटीएम से कैश निकालने की प्रक्रिया में बदलाव कर सकत सकते हैं। बताया गया है कि एक दिसंबर के बाद से एटीएम में कार्ड लगाते ही आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जेनरेट होगा। इस ओटीपी की एटीएम स्क्रीन पर दिए गए कॉलम में प्रविष्टि करने के बाद ही नकद बाहर निकलेगा।

See also  उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनी तो LPG गैस की कीमत 500 रुपये के पार नहीं जाएगी : CM बघेल

4.बैंकों में 13 दिन नहीं होगा कामकाज

दिसंबर महीने में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां शामिल हैं। इस महीने में क्रिसमस, वर्ष का आखिरी दिन (31 दिसंबर) और गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती भी है। इन अवसरों पर भी बैंकों में छुट्टी रहेगी। स्थानीय पर्व-त्योहारों के आधार पर भी कई राज्यों में छुट्टियां हैं। छुट्टी के दिनों में बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए ग्राहक अपना काम निपटा सकेंगे।

5.ट्रेनों की समय-सारणी बदलेगी

दिसंबर महीने में देश के अधिकतर हिस्सों में सर्दियां बढ़ने लगती है। सर्दियों के साथ कोहरा बढ़ने लगता है। इससे ट्रेनों के आवागमन में परेशानी होने लगती है। नतीजतन, रेलवे को कई ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला करना पड़ता है। कुहासे को देखते हुए रेलवे अपनी समय सारणी में भी बदलाव करती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी रेलवे दिसंबर महीने में रेलवे की समय सारणी संशोधित करेगी और नई समय-सारणी के अनुसार ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

See also  119 रुपये में मिलेगा 819 रुपये वाला रसोई गैस, 700 रुपये की महाबचत, जानिए कैसे लेना है ऑफर का लाभ