Big Bridge Accident : ब्रिज से ट्रैन की पटरी पर गिरे 20 लोग, 12 घायल, 1 की मौत
Big Bridge Accident : ब्रिज से ट्रैन की पटरी पर गिरे 20 लोग, 12 घायल, 1 की मौत

नागपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां रेलवे स्टेशन पर रविवार को फुट ओवरब्रिज का एक हिस्सा ढह जाने से लोग रेलवे पटरी पर गिर पड़े जिससे 48 वर्षीय शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि 12 व्यक्ति घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नागपुर से करीब 150 किलोमीटर दूर बल्लारपुर कस्बे के बल्हारशाह रेलवे स्टेशन पर शाम पांच बजकर 10 मिनट पर यह हादसा हुआ। चंद्रपुर जिला मुख्यालय से बल्लारपुर की दूरी 12 किलोमीटर है। मध्य रेलवे (CR) के नागपुर मंडल के जिस स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज पर यह घटना घटी वह प्लेटफॉर्म नंबर एक को प्लेटफॉर्म नंबर दो से जोड़ता है।

शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पुणे जाने वाली एक ट्रेन में सवार होने के लिए बड़ी संख्या में यात्री इस फुटओवर ब्रिज से जा रहे थे कि तभी अचानक उसका एक हिस्सा ढह गया। फलस्वरूप 13 यात्री करीब 20 फुट की ऊंचाई से नीचे रेल पटरी पर गिर गये।’’ उन्होंने बताया कि घायलों को बल्लारपुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां से कुछ को बाद में चंद्रपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) भेजा गया।

See also  UP Assembly Election 2022: आज थम जाएगा दूसरे चरण के लिए प्रचार, 55 सीटों पर वैलेंटाइन डे के दिन होगी वोटिंग