Indian Navy SSR/MR Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में भर्ती लेने वालो युवाओ के लिए सुनहरा अवसर है। अग्निवीर भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके तहत ndian Navy MR और SSR की वैकेंसी निकाली गई है। अग्निवीर भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन इंडियन नेवी के ऑफिसियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर देख सकते है। अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और नौसेना में नौकरी पाना चाहते हैं, तो ये आपके लिए बेहतरीन मौका है। आप Navy Agniveer Notification 2022 पढ़कर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। डीटेल निचे दिए हुए है ….

नेवी से पहले इंडियन आर्मी और एयरफोर्स में अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब नेवी में अग्निवीर की वैकेंसी के लिए रिक्रूटमेंट प्रॉसेस शुरू हो रहा है। कुल 1500 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें से 1200 वैकेंसी Navy SSR के लिए होगी। बाकी के 100 पदों पर Navy MR की वैकेंसी आएगी।

See also  INS Kavaratti: आज नौसेना के बेड़े में शामिल होगा INS कवरत्ती, जानें 'मेड इन इंडिया' जंगी जहाज की खासियतें

Navy Agniveer Application Form कब आएगा?
बताया जा रहा है कि Indian Navy एसएसआर (सीनियर सेकंडरी रिक्रूट) और एमआर (मैट्रिक रिक्रूट) का फॉर्म 8 दिसंबर 2022 को जारी किया जाएगा। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 17 दिसंबर 2022 होगी। हालांकि एप्लिकेशन फॉर्म की डेट को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।

आवेदन ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। फॉर्म का लिंक joinindiannavy.gov.in पर एक्विट होगा। यहीं से आपको अप्लाई करना होगा। अप्लाई करने के लिए 550 रुपये फीस ऑनलाइन भरनी होगी। फॉर्म भरने से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि समेत अन्य बेसिक जानकारी भरकर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आपकी यूजर आईडी और पासवर्ड जेनरेट होगी। इसी आईडी पासवर्ड से लॉगिन करके आपको फॉर्म भरना होगा। आगे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से लेकर रिजल्ट चेक करने और भर्ती पाने तक ये आईडी, पासवर्ड आपके काम आएगी। इसे सुरक्षित रखें।

Navy Agniveer: कौन कर सकता है अप्लाई ?
नेवी एसएसआर के लिए कैंडिडेट्स का मैथ्स, फीजिक्स और केमिस्ट्री, बायोलॉजी या कंप्यूटर साइंस में से किसी एक विषय के साथ 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है।

See also  भारतीय नौसेना के इतिहास में पहली बार महिला अफसर वॉरशिप पर तैनात रहेंगीं, राफेल को जल्द मिलेगी पहली woman पायलट

नेवी एमआर के लिए सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 10th पास होना जरूरी है। आवेदक का जन्म 1 मई 2022 से 31 अक्टूबर 2005 के बीच हुआ हो (दोनों तारीखें गिनी जाएंगी)। कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए वेबसाइट विजिट करें।

How to Apply for Indian Navy Agniveer SSR/MR Recruitment 2022

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले भारतीय नौसेना की वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।

यदि पहले से रजिस्ट नहीं है तो ‘रजिस्टर’ टैब पर क्लिक करके अपनी ई-मेल आईडी के साथ खुद को रजिस्टर करें।

रजिस्टर ई-मेल आईडी के साथ ‘लॉगिन’ करें और “Current Opportunities” पर क्लिक करें।

अब अप्लाई बटन पर क्लिक करें।

अब आपके सामने फॉर्म खुल जाएगा उसे पूरा भर दें।

अब मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें।

‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें. ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करने से पहले सुनिश्चित करें कि सभी डिटेल सही हैं, और सभी जरूरी दस्तावेज मूल रूप से स्कैन किए गए हैं और अपलोड किए गए हैं।

See also  Indian Navy: हल्दिया में बनेगा नया नौसैनिक बेस, चीन और बांग्लादेश पर एक साथ होगी नजर