BALAUDA HATYA

बलौदा बाजार। बारात के दौरान मनपसंद गाने को लेकर हुए विवाद के बाद DJ संचालक ने अपने साथियों को बुलाकर विवाह कार्यक्रम में शामिल लोगों के ऊपर हमला कर दिया। इस दौरान घायल एक बुजुर्ग की मौत के बाद पुलिस ने बलवा और हत्या का जुर्म दर्ज किया और DJ संचालक समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि 27 नवम्बर को रात्रि नयन दास स्मृति परिसर बलौदाबाजार में एक विवाह कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें जिला मुंगेली से बारात आई हुई थी। इस दौरान शादी कार्यक्रम में शामिल नाचने वालों के सांथ मनपसंद गाना लगाने की फरमाइश पर से डीजे बजाने वाले से वाद विवाद होने लगा। डीजे संचालक द्वारा अपने साथियों जिसमें बलौदाबाजार शहर के अपराधिक किस्म के लड़के शामिल थे, उन्हें शादी कार्यक्रम स्थल में बुलाया गया।

कार्यक्रम स्थल को बंद कर किया हमला

DJ संचालक द्वारा बुलाये गए सभी आरोपियों द्वारा एक राय होकर नयनदास स्मृति स्थल के मुख्य दरवाजे को बंद कर बाहर निकलने वाले घराती-बाराती दोनों पक्ष के लोगों के साथ मारपीट किया जाने लगा। शादी कार्यक्रम में शामिल कुछ लोगों द्वारा आरोपियों को ऐसा न करने के संबंध में समझाइस भी दिया गया, किंतु सभी आरोपियो में मारपीट करने का एक अलग ही धुन सवार था।

See also  कोरोना की फर्जी रिपोर्ट देने वाले युवक को पकड़ा पुलिस ने, रिम्स मेडिकल कॉलेज की देता था फर्जी रिपोर्ट

इसके बाद आरोपियों में शामिल करण बंजारे, पंकज बंजारे, पिंटू बंजारे आदि द्वारा अंदर घुसकर लाठी, डंडा, पत्थर एवं लोहे की रॉड से शादी स्थल में उपस्थित सभी लोगों के साथ मारपीट किया जाने लगा। इसी बीच मृतक गणेश पाटले एवं उसके नाती प्रियांशु पाटले के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट किया जाने लगा, जिसमें प्रियांशु ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, किंतु मारपीट से गणेश पाटले को गंभीर चोट आई। इस दौरान विवाह स्थल में उपस्थित कई लोगों को भी चोटें आई हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस तो मची अफरा-तफरी

इस घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलोदाबाजार सचिंद्र चौबे, एसडीओपी बलौदाबाजार सुभाष दास, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक यदुमणी सिदार, प्रभारी साइबर सेल उपनिरीक्षक रोशन राजपूत, प्र.आर राजेंद्र पाटिल, अरशद खान आदि के साथ पुलिस बल तत्काल घटनास्थल नयनदास स्मृति स्थल पहुंचा। पुलिस को देखते ही सभी आरोपी इधर-उधर भागने लगे। सबसे पहले पुलिस बल की एक टीम द्वारा तत्काल घायलों को जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार पहुंचाया गया। जहां गणेश पाटले पिता मुकुंददीप उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम भरवागुडा, जिला मुंगेली की मृत्यु हो गई।

See also  Weather Update : प्रदेश में बारिश पर ब्रेक लगते ही फिर से बढ़ी गर्मी, कुछ जगहों पर हो सकती है बारिश

रात भर चला गिरफ्तारी का दौर

घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की दूसरी टीम द्वारा शादी समारोह में एक राय होकर, मारपीट करते हुए हत्या जैसे जघन्य घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु तत्काल सघन धरपकड़ अभियान प्रारंभ किया गया। इस दौरान पुलिस बल द्वारा देर रात तक प्रकरण में शामिल 02 अपचारी बालक सहित 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि अभी भी कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है, जिनके संबंध में पहचान कार्यवाही कर पता तलाश किया जा रहा है। इस प्रकरण मे आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 991/2022 धारा 342,147,148,149, 294,323,427,302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दल-बल के साथ निकाला गया इनका जुलूस

हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस इन सभी को जुलूस की शक्ल में न्यायालय ले गई। इस दौरान बलौदा-बाजार के गली मोहल्लों और बाजार के बीच से आरोपियों को ले जाया गया। पकड़े गए आरोपी आपराधिक किस्म के बताये जा रहे हैं, इनका भय और आतंक लोगों के बीच कम हो इसलिए इन्हें इस तरह पैदल ही ले जाया गया।
देखें VIDEO :

See also  फर्जी तरीके से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बेचने के आरोप में 1 आरोपी गिरफ्तार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर