रायपुर : भानुप्रतापुर उपचुनाव में कुछ ही दिन रह गए हैं। इसी कड़ी में राजनीतिक पार्टियों में तनाव बना हुआ है। आज सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर हमला बोल दिया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा – “बलात्कार के आरोपी की तस्वीर के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी की तस्वीर लगाकर भाजपा उनका अपमान कर रही है। हमारे प्रधानमंत्री का अपमान देश नहीं सहेगा। भाजपा के खिलाफ वोट कर प्रधानमंत्री पद की गरिमा को बचाएं।”

वहीं सीएम भूपेश बघेल ने ट्विटर पर #कामVSकांड का हेस्टैक भी लगाया है।

दरअसल भानूप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम इन दिनों उपचुनाव को लेकर प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक पोस्टर जारी किया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छपी हुई है। जिसे लेकर सीएम भूपेश बघेल भाजपा पर हमलावर हो गए है। कांग्रेस का आरोप है की ब्रम्हानंद नेताम पर जमशेदपुर के टेल्को थाना में कांड संख्या 84/2019 के तहत दुष्कर्म, पोस्को एक्ट और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की गंभीर धाराएं लगी हुई हैं। कुछ दिन पहले प्रदेश के पड़ोसी राज्य झारखंड की पुलिस छत्तीसगढ़ पहुंची थी। अब उन्हें समन भेजा गया है।

See also  Selja Knew Everything Before Coming - दौरे से 15 दिन पहले ही दिल्ली से आए शख्स ने बता दिया था सब कुछ

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर