Freddy Review: डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कार्तिक आर्यन की फिल्म (Kartik Aaryan film) ‘फ्रेडी’ ने धमाल मचा दिया है। लोगो को फील काफी पसंद आ रही है। कार्तिक आर्यन जो हमेशा एक अलग कलाकारी और कॉमेडी के साथ नजर आते है। लेकिन फ्रेडी में आपको एक नए कार्तिक देखने को मिलेंगे। इसे कार्तिक के करियर का अब तक का सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस कहा जा सकता है।

‘फ्रेडी’ कार्तिक आर्यन और अलाया फर्नीचरवाला की प्रेमकहानी कम और दुश्मनी की कहानी ज्यादा है। ऐसी फिल्म जहां पहली बार कार्तिक आर्यन का जुनून, पागलपन और थोड़ा सिरफिरा अंदाज देखने को मिला है। ‘वीरे दी वेडिंग वाले’ डायरेक्टर शशांक घोष के निर्देशन में बनी ‘फ्रेडी’ में कार्तिक आर्यन की मेहनत सीन दर सीन दिखती है तो वहीं अलाया इस फिल्म का मजबूत पक्ष बनकर उभरती हैं।

कार्तिक ने फिल्म में कमाल का काम किया है। एक ऐसा लड़का जो लड़कियों के सामने अपना नाम तक बताने में डरता है। डरा सहमा रहता है। इस किरदार को कार्तिक ने पूरे परफेक्शन के साथ निभाया है। आपको ये फिल्म देखकर लगता है कि कार्तिक की एक्टिंग रेंज काफी बड़ी है। वो सिर्फ एक चॉकलेटी बॉय का किरदार ही नहीं निभा सकते या भूल भुलैया जैसी कॉमेडी ही नहीं कर सकते।

See also  Corona in Chhattisgarh: रायपुर शहर में तीसरे रोज भी कोई मौत नहीं, दिनों-दिन सुधार, रायगढ़ व जांजगीर-चाम्पा में मरीज़ ज़्यादा

डॉक्टर फ्रेडी जैसा किरदार भी निभा सकते हैं जो एक मास्टर माइंड है। इस फिल्म में कार्तिक काफी हैरान करते हैं और खूब एंटरटेन करते हैं। अलाया फर्नीचरवाला ने भी शानदार काम किया है। जिस तरह उनका किरदार रंग बदलता है आप हैरान रह जाते हैं। ये फिल्म अलाया की भी सबसे बेहतरीन फिल्म कही जा सकती है। ये फिल्म कार्तिक और अलाया के ही कंधों पर टिकी है और दोनों ने अपना बेस्ट किया है। फिल्म को शशांक घोष ने डायरेक्ट किया है।

फ्रेडी की कहानी (Story Of Freddy)

कमबख्त इश्क चीज है ही ऐसी… यही इश्क दांतों के डॉक्टर फ्रेडी जिमवाला (कार्तिक आर्यन) को क्या से क्या बना देता है। अकेलेपन से जूझ रहे ‘फ्रेडी’ की जिंदगी वैसे तो काफी सक्सेसफुल है लेकिन पर्सनल लाइफ में काफी उतार चढ़ाव हैं। आंखों के सामने बचपन में उसकी मां का कत्ल हो गया था जिसने उसके मन और दिमाग पर गहरा असर छोड़ा था। पिछले 5 सालों से वह शादी.कॉम पर अपनी सोलमेट को ढूंढने की जद्दोजहद में लगा हुआ है। कुछ लड़कियां उसके भोलेपन को भोंदू समझती हैं तो कुछ पागल समझकर रिजेक्ट कर देती हैं। जैसे तैसे उसकी जिंदगी अकेले कट ही रही थी लेकिन सालों बाद एक बार फिर उसकी जिंदगी में भूचाल आता है।

See also  CG Police Transfer : रायपुर कमिश्नरी में कई थानों के टीआई बदले, 22 निरीक्षकों का तबादला, देखें लिस्ट

फ्रेडी को उसके सपनों की रानी कायनाज (अलाया फर्नीचरवाला) मिलती है। कायनाज पहले से शादीशुदा है। उसका पति बिजनेसमैन है। मगर कायनाज अपने पति के जुल्मों से परेशान है। एक शादी में कायनाज और फ्रेडी का आमना-सामना होता है। पहली ही नजर में फ्रेडी कायनाज का हो बैठता है। फिर दोनों के दिल धीरे धीरे मिलते हैं। एक दिन दोनों तय करते हैं कि रुस्तम को रास्ते से हटाएंगे । दोनों प्लान बनाते हैं और कायनाज के पति को रास्ते से नहीं बल्कि दुनिया से हटा देते हैं।

चलिए ये तो थी मोटी मोटी कहानी। पर असल कहानी और ट्विस्ट यहीं से शुरू होते हैं। फ्रेडी और कायनाज क्या एक होते हैं या फिर कोई और ही साजिश है? आखिर ऐसा क्या होता है कि मासूम सा दिखने वाला फ्रेडी साइको किलर बन जाता है। इसी ट्विस्ट और मिस्ट्री को देखने के लिए आपको इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना होगा।

See also  पहली बार भारतीय वैज्ञानिकों ने ली कोरोना वायरस की तस्वीर,देखें कैसा दिखता है ये जानलेवा वायरस