जयपुर। राजस्थान के सीकर शहर में शनिवार को एक गैंगस्टर राजू ठेठ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी जिसके बाद प्रशासन हत्यारों की तलाश में जुट गया। राजू ठेहठ की हत्या के बाद पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है । राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि मामले में पांच आरोपी हिरासत में लिये गये हैं उनमें से दो की पहचान राजस्थान के मनीष और विक्रम के रूप में हुई है, जबकि अन्य तीन शूटर हरियाणा के हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार जिन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उनमें से एक आरोपी रेकी में शामिल था, वहीं दूसरे आरोपी ने फायरिंग की थी। हमलावर घटना के बाद एक कार छीनकर उसमें फरार हो गये थे।

पांच लोगों ने गोली मारा
सीकर हत्याकांड को लेकर पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने जानकारी दी कि गैंगस्टर राजू ठेहट की शनिवार को उसके घर के मुख्य दरवाजे पर ही पांच लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ठेहट जून 2017 में पुलिस मुठभेड़ में मारे गये गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का एंटी रहा था । घटना सुबह के 10 बजे सीकर के उद्योग विहार थाने के पिपराली रोड की है, जहां पांच हमलावरों ने ठेहट पर फायरिंग कर दी।

See also  Jain saint Vidyasagar Maharaj took Samadhi: कठिन उपवास और मौन के बाद जैन संत विद्यासागर महाराज ने ली समाधि


एक अन्य व्यक्ति भी मारा गया
गैंगस्टर राजू ठेहट के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल जमानत पर था। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वहां मौजूद ताराचंद नामक एक व्यक्ति को भी गोली लगी और उसकी मौत हो गयी। ताराचंद की बेटी पिपराली रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ती है और वह उससे मिलने वहां आया था लेकिन हमलावरों ने उसे ठेहट का साथी समझकर गोली मार दी।