BYKE ME AAG

जशपुर। विधायक के गृहग्राम में देर रात आर्केस्ट्रा के दौरान पार्किंग स्थल में आग लगने से एक दर्जन बाइक जलकर पूरी तरह खाक हो गए। आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हो सका है।

विधायक के दिवंगत पिता की स्मृति में हो रहा था ओर्केस्ट्रा

बताया जा रहा है कि विधायक विनय भगत के दिवंगत पिता रामदेव राम की स्मृति में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन कराया गया था। मामला सोनक्यारी चौकी क्षेत्र के ग्राम घाघरा का है। कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता दिवंगत राम देव भगत की पुण्यतिथि पर हर साल की तरह इस साल भी बेटे जशपुर विधायक विनय भगत ने ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया था। गीत-संगीत का कार्यक्रम चल ही रहा था कि इसी दौरान अचानक स्टेज से कुछ ही दूरी पर बने पार्किंग में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आसपास खड़ी करीब एक दर्जन बाइक जलकर खाक हो गई। आग बुझाने के लिए जशपुर से फायर बिग्रेड बुलाया गया। आग लगने के दौरान किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

See also  नक्सलियों का रेलवे की कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला, कई गाड़ियां कर दी आग के हवाले

देखें VIDEO :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर