जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर की एक दुल्हन मेकअप (Bride Makeup) करवाने पार्लर पहुंची थी। लेकिन दुल्हन को मेकअप पसंद नहीं आया तो उसने संचालिका के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। दुल्हन का आरोप है जब वे जब पार्लर पहुंची तो वहां संचालिका उपस्थित नहीं थी और उन्हें धमकाया गया है। यह पूरा मामला जबलपुर के कोतवाली थाने का है।

जानकारी के अनुसार दुल्हन के परिवार वालों का कहना है कि ब्यूटी पार्लर संचालिका ने पहले दुल्हन का मेकअप बिगाड़ा और शिकायत करने पर उसने फोन पर धमकी देते हुए अभद्रता भी की। कोतवाली थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है। जल्द इस मामले में ब्यूटीशियन मोनिका पाठक से पूछताछ की जाएगी।

दरअसल यह पूरा मामला 3 दिसंबर का है। जब दुल्हन राधिका सेन की बारात आनी थी। परिवार वालों ने पहले से ब्यूटी पार्लर संचालिका मोनिका पाठक से 35 सौ रुपये में मेकअप करवाना तय किया था। दुल्हन के परिजनों ने बारात आने से पहले मेकअप करने को लेकर मोनिका पाठक से फोन पर संपर्क किया। मोनिका पाठक ने बताया कि वह किसी काम से बाहर जा रही है। दुल्हन उनके पार्लर में जाकर कर्मचारियों से मेकअप करवा सकती हैं। फिर राधिका पार्लर चली गयी लेकिन पार्लर के कर्मचारियों ने दुल्हन का मेकअप बिगड़ दिया। दुल्हन के परिवार वालों ने जब इसकी शिकायत मोनिका पाठक से की तो उन्होंने अपनी गलती मानने की जगह दुल्हन के परिवार वालों को ही धमकाना शुरू कर दिया।दुल्हन के परिवार वालों का आरोप है कि मोनिका पाठक के ब्यूटी पार्लर में तैनात रही महिला कर्मचारियों ने इतना गंदा मेकअप किया कि वह किसी को पसंद नहीं आया। फिर दुल्हन के परिवार वालों ने संचालिका के खिलाग मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

See also  CG liquor scam: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी शराब सप्लायर के ​ठिकाने पर ACB की रेड, 14 करोड़ की जमीन के कागजात बरामद

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर