FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल ने स्विटजरलैंड को 6-1 से दी मात, रोनाल्डो ने नहीं इस खिलाड़ी ने जड़ दी हैट्रिक

खेल डेस्क। कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में राउंड ऑफ 16 का आखिरी मैच मंगलवार की देर रात को पुर्तगाल और स्विटजरलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से मात दे दी। इस जीत के साथ पुर्तगाल ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

पुर्तगाल की जीत के हीरो गोंकालो रामोस रहे जिन्होंने इस मैच में हैट्रिक रच कर इतिहास रच दिया। इस साल इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले गोंकालो रामोस की यह पहली वर्ल्ड कप हैट्रिक भी थी। वहीं इस मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले हाफ में नहीं खेले।

पुर्तगाल ने शुरू से ही बनाया था दबदबा

पुर्तगाल के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक तेवर अपनाया था। उसने पहले हाफ में ही 2-0 की बढ़त बना ली। गोंसालो रामोस ने 17वें मिनट में टीम का खाता खोला। इसके बाद कप्तान पेपे ने 33वें मिनट में गोल से बढ़त को दोगुना कर दिया।

See also  India's Playing 11 vs Bangladesh: आज बांग्लादेश के खिलाफ मैच में ये बदलाव कर सकती है टीम इंडिया

गोंसालो ने इस तरह पूरी की हैट्रिक

दूसरे हाफ की शुरुआत के 6 मिनट बाद ही रामोस ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल कर दिया। फिर इसके 4 मिनट बाद राफेल गुरेरो ने गोल कर स्कोर पुर्तगाल के पक्ष में 4-0 कर दिया। वहीं स्विट्जरलैंड के लिए पहला और एकमात्र गोल 58वें मिनट में मैनुएल अकांजी ने किया। वहीं रामोस ने फिर 67वें मिनट में अपने गोल की हैट्रिक पूरी की। जिसके चलते पुर्तगाल ने स्विटजरलैंड को 6-1 से मात दे दी।

Portugal vs Morocco: क्वार्टर फाइनल में मोरक्को से भिड़ेगी पुर्तगाल

कतर वर्ल्ड कप 2022 के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल का मैच मोरक्को से होने वाला है जिसने स्पेन जैसी धमाकेदार टीम को पेनल्टी शुटआउट में हराकर अपनी जगह पक्की कर ली। इस मैच में 90 मिनट और अतिरिक्त टाइम के बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी थी। मैच के हीरो मोरक्को के गोलकीपर बोनो रहे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
पर

See also  IPL 2022 DC vs KKR : Delhi Capitals ने टॉस जीता, Kolkata Knight Riders की पहले बल्लेबाजी