IND vs BAN, 2nd ODI, LIVE Score: भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा वनडे मैच आज इंडियन टीम के लिए करो या मरो की स्थिति है। बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने दो बदलाव करते हुए कुलदीप सेन और शाहबाज अहमद की जगह उमरान मलिक और अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया है। पहले वनडे मुकाबले में एक विकेट से मिली हार के बाद भारत पर सीरीज गंवाने का खतरा मंडरा रहा है।

यह मैच हारने पर टीम इंडिया सीरीज भी गंवा देगी। वहीं, जीतने पर सीरीज में 1-1 की बराबरी करेगी। सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने एक विकेट के अंतर से गंवा दिया था। भारतीय बल्लेबाज इस मैच में पूरी तरह फेल रहे थे।

भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक

See also  IND vs BAN: बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

बांग्लादेश की प्लेइंग XI: नजमुल संटो, लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुस्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन, इबादत हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान