Suspense Remains On Power In Himachal-भाजपा 28-कांग्रेस 35 सीटों पर आगे
Suspense Remains On Power In Himachal-भाजपा 28-कांग्रेस 35 सीटों पर आगे

टीआरपी डेस्क

हिमाचल प्रदेश में हर बार 45 से 75% मंत्रियों के चुनाव हारने का भी ट्रेंड रहा है। इस बार भी जयराम ठाकुर के 11 में से 7 मंत्री कांटे के मुकाबले में फंसे हैं। दो मंत्रियों की तो सीट भी बदली गई। इनमें शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को शिमला शहरी सीट की जगह कसुम्पटी से और वनमंत्री राकेश पठानिया को कांगड़ा जिले की नूरपुर सीट की जगह फतेहपुर से उतारा गया।

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। सराज से CM जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के चेतराम ठाकुर को हरा कर जीत हासिल की है। वहीं, मंडी जिले की सुंदरनगर सीट पर BJP के राकेश जमवाल ने कांग्रेस के सोहन लाल ठाकुर को 8,125 वोट से हराया है।

रुझानों में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर है। भाजपा 28 सीटों पर तो कांग्रेस को 35 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। AAP अभी खाता नहीं खोल पाई है। प्रदेश में 37 साल पुरानी परंपरा कायम रहेगी या नया इतिहास बनेगा, ये आज दोपहर तक साफ हो जाएगा।

See also  CG News: रायपुर, दुर्ग, और भिलाई में जियो टू 5 जी शुरू, सीएम भूपेश बघेल ने की शुरुआत

0 मंडी की पांचों सीटों के रिजल्ट घोषित: करसोग सीट पर दीपराज कपूर ने कांग्रेस के महेशराज को हराया। सरकाघाट सीट पर दलीप ठाकुर ने कांग्रेस के पवन कुमार को हराया। मंडी सीट पर अनिल शर्मा ने कांग्रेस की चंपा ठाकुर को हराया।

0 शिमला ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व CM दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह कुल 7233 मतों से आगे चल रहे हैं।

0 निर्दलीय उम्मीदवार केएल ठाकुर, नालागढ़ और और हितेश्वर सिंह बंजार विधानसभा क्षेत्रों से आगे चल रहे हैं।

0 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के गृह जिले की चार में से 2 सीटों पर BJP और दो सीटों पर कांग्रेस आगे है।