बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आजकल अपने नए लुक की वजह से खूब चर्चओं में बने हुए हैं. हाल ही में आमिर काजोल की फिल्म सालाम वैंकी की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे थे । इस दौरान वो सफेद दाढ़ी और मूछों में नजर आए। जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई। वहीं अब आमिर खान फिर से चर्चाओं में आ गए हैं। उनकी पूजा करते हुए कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

दरअसल आमिर खान की एक्स-वाइफ किरण राव ने ‘आमिर खान प्रोडक्शन ‘पर पूजा रखी थी। इस धार्मिक अनुष्ठान में आमिर खान भी मौजूद थे। मुख्य पूजा उन्होंने ही की। वंही दोनों ने साथ में आरती भी की। फिल्म ‘लाल सिंह चड्डा ‘के डायरेक्टर अव्दैतय चंदन ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम में भी शेयर किया हैं। उसके कैप्शन में उन्होंने बस हैशटैग दिया है #AmirKhanProductions । लोगो ने पोस्ट पर कई तरह के कमेंट किये है। ट्वीटर पर आमिर खान ट्रेंड कर रहा है।

See also  Ranveer Singh Receives Threat: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को मिली धमकी, व्हाट्सऐप पर आए मैसेज में करोड़ों की मांग, जानें क्या है पूरा मामला

कलश स्थापना करते दिखे आमिर खान

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने हाल ही में हिंदू रीति रिवाजों के साथ अपने ऑफिस में कलश स्थापना की है। इस खास मौके पर उनकी एक्स वाइफ किरण राव भी उनके साथ नजर आईं। और साथ ही उनके स्टाफ के लोग भी थे। आमिर खान फोटो में स्वैट शर्ट और जींस के साथ नेहरू टोपी लगाए नजर आ रहे हैं।