Most Searched Topics on Google: भारत में इस साल इन टॉपिक्स को सबसे ज्यादा किया गया सर्च... जानें लिस्ट

वेब डेस्क। गूगल पर हर रोज लोग हजारों चीजों को सर्च करते हैं, लेकिन कई ऐसे मुद्दे (Most Searched Topics on Google India) भी होते हैं जिसे ज्यादातर लोग सर्च करते हैं। इसी के मद्देनजर Google ने अपनी ‘ईयर इन सर्च 2022 फॉर इंडिया’ रिपोर्ट (Google Top 10 Search list of India) जारी की है। रिपोर्ट में इस साल भारत में Google पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉपिक को शामिल किया गया है। ये लिस्ट हर साल अलग-अलग देशों के लिए जारी की जाती है। आईए जानें भारत में सबसे ज्यादा गूगल पर क्या सर्च किया गया।

IPL को सबसे ज्यादा सर्च किया गया

भारत के लोगों ने वर्ष 2022 में सबसे ज्यादा इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) को सर्च किया गया लोगों ने आईपीएल की जानकारी सबसे ज्यादा जुटाने की कोशिश की।

दूसरे नंबर पर कोविड ऐप CoWIN सर्च किया गया

आईपीएल के बाद सबसे ज्यादा भारत सरकार का कोरोना संबंधी ऐप CoWIN सर्च किया गया। लोगों ने अपने आसपास के क्षेत्र में कोरोना वैक्सीन सेंटर को ढूंढने के लिए भी इसको सर्च किया।

See also  टाटा मोटर्स की नई शानदार पेशकश इलेक्ट्रिक कार नाम TATA AVINYA लॉन्च

FIFA World Cup

आईपीएल और कोविन के बाद तीसरा नंबर कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप का रहा। लोगों ने फीफा की हर जानकारी जुटाने की कोशिश की जिसके चलते Google की टाप सर्च टैली में इसका तंबर तीसरे पर आ गया।

Asia Cup

दुबई में हुए एशिया कप की चर्चा भी गूगल पर इस साल सबसे ज्यादा रही। भारत के लोगों ने एशिया कप से संबंधित कई चीजों को सर्च किया।

ICC T20 World Cup

भारत में खेलों की नजर से क्रिकेट के सबसे ज्यादा फैंस हैं। क्रिकेट को लेकर सबसे ज्यादा दिवानगी के चलते ही खेलों का दूसरा टॉपिक गूगल पर सर्च किया गया। लोगों ने एशिया कप के बाद सबसे ज्यादा ICC T20 World Cup के बारे में सर्च किया।

Brahmastra: Part One – Shiva

देश में फिल्मों और फिल्महस्तियों के कई दिवाने हैं। इसी के चलते लोग आने वाली नई फिल्मों के बारे में जानने के लिए गूगल पर सर्च करते रहते हैं। इस साल भारत में Brahmastra फिल्म के पहले भाग के बारे में लोगों के काफी सर्च किया।

See also  Hii…..टाइप करते ही मिलेगी WhatsApp पर इंस्टेंट लोन की सुविधा, जानें कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ

e-SHRAM Card योजना

कोरोना महामारी के दौरान भारत में मोदी सरकार ने श्रमिकों के पलायन को देखते हुए e-SHRAM Card योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत श्रमिकों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती है। कार्ड होल्डर को सरकार 2 लाख का बीमा कवर भी देती है।

Commonwealth Games

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के बारे में भी इस साल लोगों ने काफी सर्च किया। भारत ने इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था इसलिए लोगों ने भारत को टैली में देखने के लिए काफी सर्च किया।

K.G.F: Chapter 2

केजीएफ 2 इस साल भारत में काफी सफल फिल्म रही। केजीएफ को लेकर लोगों में ऐसी दिवानगी थी कि उन्होंने इसके रिलीज होने से पहले ही कई दफा सर्च किया, जिसके चलते यह टॉपिक गूगल की टॉप लिस्ट में शामिल हो गया।

Indian Super League

इंडियन सूपर लीग के भी भारत में कई लोग फैन है। इसी लिए गूगल की टॉप 10 सर्च सूची में यह शामिल रहा। बता दें कि गूगल ने पूरी सूची अपनी साईट पर भी डाली है।

See also  अगर नई कार लेने का है प्लान तो… मार्केट में एक हफ्ते के अंदर एंट्री कर रही हैं ये तीन दमदार गाड़ियां

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर