IND vs BAN 3rd ODI : भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला आज चटगांव में होगा। बांग्लादेश सीरीज के पहले दो मैच जीतकर 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। बांग्लादेश की टीम आज व्हाइट वॉश के इरादे से खेलेगी। जबकि भारतीय टीम अंतिम मैच जीतकर इज्जत बचाने के लिए उतरेगी। इस सीरीज की बात करें तो अब तक भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। भारत पहला मैच एक विकेट से हार गया था, जिसमें बांग्लादेश के 10वें विकेट के लिए मेहदी ने दमदार पारी खेली थी। वहीं, दूसरा मुकाबला भी भारत 5 रनों से हार गया था। उस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने लास्ट गेंद तक लड़ाई लड़ी, लेकिन टीम को जिता नहीं सके। आज टीम इंडिया रोहित के बगैर ही उतरेगी।

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज शुरू होने से भारतीय टीम के पास 20 क्रिकेटर चयन के लिए मौजूद थे लेकिन अब अंतिम वनडे के लिए 14 फिट खिलाड़ी हैं। कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनके अलावा दीपक चाहर और कुलदीप सेन भी बाहर हो चुके हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन किसे मौका देती है, इस पर सबकी नजरें रहेंगी। रोहित के स्थान पर ईशान किशन या राहुल त्रिपाठी को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है।

See also  ब्रेकिंग: राजधानी के तंदूर ढाबा में प्रेमिका का मर्डर, फिर प्रेमी ने खुद भी दे दी जान


कुलदीप यादव को किया टीम में शामिल
स्पिनर कुलदीप यादव को अंतिम वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है। यादव ने 72 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 118 विकेट लिए हैं। नियमित कप्तान रोहित शर्मा चोट की वजह से स्वदेश लौट आए हैं। युवा पेसर कुलदीप सेन को पहले वनडे में पीठ में चोट लग गई थी। दीपक चाहर भी चोटिल हो गए हैं। वहीं, अक्षर पटेल की पसलियों में चोट है। ऋषभ पंत को भी न्यूजीलैंड दौरे के बाद आराम दिया गया है।

ओपनिंग की स्थिति साफ नहीं
अब ऐसी स्थिति में भारतीय टीम ओपनिंग ईशान किशन से कराती है या फिर पिछले दो मैचों में मध्यक्रम में खेले कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल को शिखर धवन के साथ ओपनिंग में उतारा जाएगा। एक विकल्प है कि विराट कोहली और शिखर धवन से ओपनिंग कराई जाए। राहुल त्रिपाठी और रजत पाटीदार को अंतिम एकादश में मौका मिल सकता है। टीम के पास तेज गेंदबाज दीपक चाहर का विकल्प नहीं है। ऐसे में ऑलराउंडर शाहबाज अहमद छठे गेंदबाज के रूप में खिलाना पड़ सकता है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा के टीम में नहीं होने से भारत का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर पड़ रहा है।

See also  Ind Vs Ban 1st Test: भारत ने बांग्लादेश को 188 रन से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन/राहुल त्रिपाठी, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (कप्तान), अनमुल हक, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।