Kolkata International Film Festival 2022: कोलकाता में 28वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (KIFF 2022) की शुरुआत 15 दिसंबर से होने वाली है। फिल्म फेस्टिवल 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलेगा। समारोह के दौरान बॉलीवुड के दिग्गजअभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपना जलवा बिखेरेंगे। बिग बी अपनी पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) के साथ शामिल होंगे।

जानकरी के अनुसार 15 दिसंबर से कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 28वें संस्करण की शुरुआत होगी और 22 दिसंबर तक जारी रहेगा। आईएफएफ के दौरान देश और विदेश की तमाम फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन को गेस्ट ऑफ ऑनर सम्मान दिया जाएगा। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के अलावा इस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के कई एक्टर-एक्ट्रेस शामिल होंगे। इस लिस्ट में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी, डायरेक्टर महेश भट्ट ,सिंगर कुमार शानू और शत्रुघन सिन्हा जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है।

See also  बंगले के बाहर अपने फैंस से मिले अभिताभ बच्चन, 80 साल की उम्र में भी सुपरफिट दिखे

बता दे की 57 देशों की कुल 1078 फिल्मों ने आवेदन किया था, जिनमें से 42 देशों की सिर्फ 183 फिल्मों को फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। 10 स्थानों पर लगभग 215 शो प्रदर्शित किए जाएंगे। फिल्म फेस्टिवल का उद्धाटन अमिताभ बच्चन और जया बच्चन करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर