IPL Players Auction -कोच्चि में 23 दिसंबर को होगा 405 खिलाडियों का बेस प्राइज़ तय
IPL Players Auction -कोच्चि में 23 दिसंबर को होगा 405 खिलाडियों का बेस प्राइज़ तय

टीआरपी डेस्क

23 दिसंबर को कोच्चि में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मिनी ऑक्शन होगा। इसमें 405 खिलाडियों पर बोली लगेगी। केरल के कोच्चि में 23 दिसंबर को ऑक्शन दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। 405 में से 132 विदेशी, 273 घरेलू और 4 एसोशिएट देशों के खिलाड़ी होंगे। 991 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 405 प्लेयर्स को शॉर्ट लिस्ट किया गया है।

पिछली बार टीमों के पास 90 करोड़ रुपए का पर्स था। इस बार उन्हें प्लेयर्स पर खर्च करने के लिए 95 करोड़ रुपए मिलेंगे। IPL ऑक्शन में इस साल 10 टीमों के बीच 117 स्लॉट मौजूद हैं। यानी 405 खिलाड़ियों में से ज्यादा से ज्यादा 117 खिलाड़ियों को ही चुना जाएगा। हैदराबाद की टीम के पास सबसे ज्यादा 17 स्लॉट हैं। वहीं, दिल्ली के पास सबसे कम 7 खिलाड़ियों की जगह है।

1.5 करोड़ की बेस प्राइज में ये खिलाड़ी में नाथन कूल्टर-नाइल, सीन एब्बोट, जेसन रॉय, राइली मेरिडिथ, शेर्फन रदरफोर्ड, डेविड मलान, विल जैक्स, एडम जम्पा, जाय रिचर्डसन, शाकिब अल हसन, हैरी ब्रूक और टाइमल मिल्स शुमार हैं। जबकि ऑक्शन में 2 करोड़ का बेस प्राइस सबसे ज्यादा है। इस बेस प्राइज के सभी 19 खिलाड़ी विदेशी हैं। वहीं, 11 प्लेयर्स का बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपए है। भारत के मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल 1 करोड़ के बेस प्राइज वाले 20 खिलाड़ियों में शामिल हैं।

See also  Breaking News Raipur -अधिवक्ता संघ रायपुर के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा